October 23, 2026

मुख्यमंत्री ने महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की 25 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने श्री मालवीय के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि मालवीय जी ने देश की आजादी के लिए भरसक प्रयत्न किया और भारत माता की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया। मालवीय जी महान शिक्षाविद, बेहतरीन वक्ता तथा राष्ट्रीय नेता थे। उन्होंने भारत में शिक्षा के एक बड़े केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की है। उन्हें सम्मानपूर्वक महामना के नाम से जाना जाता है। श्री बघेल ने कहा कि मालवीय जी ने जिस समर्पण और विचार मूल्यों के साथ भारत में राष्ट्रीयता की नींव रखी,वह हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है।

You may have missed