October 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा आगमन पर स्थानीय कारली पुलिस लाईन हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी पहुंचे। इस दौरान सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, डीआईजी श्री कमल लोचन कश्यप, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसपी श्री गौरव राय एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।

You may have missed