सतना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया है. इस वीडियो में प्रदेश के मुखिया को एक जैकेट खरीदते हुए देखा जा गया. जब पैसे देने की बारी आई तो दुकानदार महिला ने मुख्यमंत्री से पैसे लेने से मना कर दिया. लेकिन फिर सीएम यादव ने अपने पर्स से पैसे निकालकर दिए.
दरअसल, बीते दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के चित्रकूट दौरे पर थे. कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने आयोजित आजीविका मिशन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने समूह की दीदी महिलाओं के बनाए गए उत्पादों की सराहना की.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अम्बे स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष प्रीति सेन और शिव बाबा समूह की अध्यक्ष शिवानी त्रिपाठी से बातचीत कर समूह की गतिविधियों और उत्पादों के मार्केटिंग की जानकारी ली.
इसी दौरान CM यादव ने समूह की ओर से तैयार किए गए जैकेट की प्रशंसा की और उसका मूल्य भुगतान कर अपने लिए जैकेट भी खरीदी. स्व-सहायता समूह की बहन ने पहले मुख्यमंत्री से पैसे लेने से इनकार किया. लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने पर्स से निकालकर 500 के दो नोट याीन 1000 रुपए थमा दिए. इस पर महिला 500 रुपए वापस करने लगी. यह देख सीएम यादव बोले, 'अरे! ऐसा थोड़ी ही होगा. हमने आपको दिए हैं…आपको रखने पड़ेंगे.
इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वहीं जैकेट पहनकर भी देखी. इस दौरान सतना सांसद गणेश सिंह ने मुख्यमंत्री को जैकेट पहनाने में मदद भी की. साथ में प्रदेश की नगरीय विकास और आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी भी मौजूद थीं.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू