इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान की नारी शक्ति पर आधारित आठ पुस्तकों का विमोचन किया। स्वागत में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट और अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर एयरपोर्ट पर हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान द्वारा नारी शक्ति के सम्मान पर आधारित आठ पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा, जवाहर मंगवानी, विनोद बिड़ला आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री जी के इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू