प्रयागराज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एलएलबी के छात्र को सरायइनायत पुलिस ने दबोच लिया है। बुधवार को देर रात सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्श पर अनिरुद्ध पांडेय निवासी मालवा खुर्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पांच दिन के भीतर बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उसका यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा।
इसकी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय ने बृहस्पतिवार को सुबह दबिश देकर उसे घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया की चर्चा में आने के लिए उसने धमकी भरा पोस्ट एक्श पर डाला था। पुलिस ने आईटी एक्ट और धमकी का केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान