भोपाल
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना से 20 अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों में 89 विकासखण्डों के 6575 शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन ग्रामों में 7 लाख 13 हजार परिवारों को वाहन द्वारा राशन का वितरण किया जा रहा है। ग्रामवार वितरण की दिनांक एवं स्थल का निर्धारण संबंधित जिले के कलेक्टर द्वारा किया जाता है।
श्री राजपूत ने बताया है कि इस कार्य में लगे वाहनों का संचालन अनुसूचित जनजाति के युवकों द्वारा ही किया जाता है। शासन द्वारा इन युवकों को एक टन क्षमता के वाहन पर 24 हजार और 2 टन क्षमता के वाहन पर 31 हजार रूपये प्रतिमाह किराया का भुगतान भी किया जाता है। राशन वितरण 472 वाहनों के माध्यमों से किया जा रहा है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक