मेरठ
मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में रविवार सुबह सात साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। अपहरण कर्ताओं ने चिट्ठी फेंक कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एसएसपी और तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई, बच्चे का शव गांव के बाहर मिला है।
धनपुर गांव में जय भगवान यादव का परिवार रहता है। वह शिक्षक हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह उनके बेटे सुमित यादव का अपहरण कर लिया गया। कुछ देर बाद घर के पास एक चिट्ठी पड़ी मिली। जिसमें अपहरणकर्ता ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी।
घटना की जानकारी पर एसएसपी, थाना इंचाैली, मवाना और भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया है। इसी दाैरान बच्चे का शव गांव के बाहर पड़ा मिलने की सूचना मिली।
ताजा जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र सात वर्ष है। उसका शव गांव के ही बार गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके हाथ व पैर बंधे हुए थे और मुहं में गन्ना डाला हुआ था। गुस्साए परिजनों ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा किया। वहीं माैके पर सात थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। परिजन माैके से शव नहीं उठने दे रहे हैं।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया