October 21, 2026

दक्षिण कोरिया से हार के बावजूद चीन की विश्व कप में खेलने की उम्मीदें कायम

सियोल
चीन ने दक्षिण कोरिया से 0-1 हारने के बावजूद 2026 में होने वाले फीफा विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रवेश करने की अपनी उम्मीद जीवंत राखी। चीन विश्व कप क्वालीफाइंग के तीसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहा क्योंकि थाईलैंड एक अन्य मैच में सिंगापुर को 3-1 से ही हरा पाया। थाईलैंड को आगे बढ़ने के लिए इस मैच में 3-0 से जीत की जरूरत थी। दक्षिण कोरिया एशियाई क्वालीफाइंग के ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा और इस तरह से उसने लगातार 11वीं बार विश्व कप में जगह बनाने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाए।

एशिया की 18 टीमों में से छह टीम को विश्व कप में सीधा प्रवेश मिलेगा। दो अन्य टीम एशियाई क्वालीफाइंग के चौथे चरण से विश्व कप में सीधे प्रवेश पा सकती हैं जबकि एक अन्य टीम विश्व कप में जगह बनाने के लिए अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में खेलेगी।

चीन को ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के लिए ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन मैच हार जाने के कारण उसे थाईलैंड और सिंगापुर के मैच के परिणाम तक इंतजार करना पड़ा। चीन अभी तक केवल एक बार 2002 में विश्व कप में खेला था।

 

You may have missed