भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 17 नवम्बर को एक ही चरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतदान के दिन भारत निर्वाचन आयोग के वोटर टर्न आउट एप और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश की वेबसाइट https://ceomadhyapradesh.nic.in पर मतदान प्रतिशत की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से नागरिक हर दो घंटे में दर्ज हुए मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वोटर-टर्न आउट एप नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को होने वाले मतदान की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को प्रेस वार्ता की। यह प्रेस वार्ता निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश, 17 अरेरा हिल्स भोपाल में सम्पन्न हुई। राजन ने कहा कि 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जायेगी। प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान