मातगुंवा.
19 नवंबर को फरियादी विकास नामदेव निवासी ग्राम बरद्वाहा थाना मातगुंवा की सागर रोड एटीएम से पैसे निकालने पश्चात तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल रोक कर लूट करने संबंधी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए, साथ ही छतरपुर नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने एकत्रित साक्ष्य एवं जानकारी के आधार पर लूट मे शामिल तीनों आरोपियों उद्देश्य उर्फ शिवम ताम्रकार पिता चंद्रहास ताम्रकार नि. केशवगंज वार्ड थाना मोतीनगर सागर (म.प्र.), संजय सोनी पिता मुरारी लाल सोनी नि. बड़ा बाजार थाना मोतीनगर जिला सागर (म.प्र.), राज शुक्ला पिता रमाकांत शुक्ला नि. बडतूमा थाना मकरोनिया जिला सागर (म.प्र.) को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपियों द्वारा लूट करना स्वीकारा गया। एवं आरोपियों से लूटी गई राशि 30 हजार 200 रूपये, मोबाईल फ़ोन, एवं घटना मे प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड मोटरसाईकिल जिसे आरोपियों ने इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से चोरी की थी, कुल संपत्ति कीमत करीब ढाई लाख रुपए बरामद की गई। आदतन अपराधी उद्देश्य उर्फ शिवम ताम्रकार के विरुद्ध जिला सागर, इंदौर के थानों में चोरी और लूट के एक दर्जन अपराध, राज शुक्ला के विरुद्ध लूट, चोरी जैसे 7 अपराध एवं संजय सोनी के विरुद्ध लूट, अवैध वसूली सहित 3 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, शैलेन्द्र चौरसिया , उनि. किशोर पटेल प्रभारी साइबर सेल, प्र.आर. वीरेन्द्र रोहित, प्र.आर. हरचरण राजपूत, आर. धर्मेन्द्र चतुर्वेदी , अरविंद सिंह, हरेन्द्र मुकेश चौहान, युवराज, मनीष, राजीव यादव, धर्मराज, विजय की भूमिका रही।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू