उज्जैन
मिट्टी के दीपक, मिट्टी से बनी लक्ष्मी जी की मूर्ति मिट्टी से निर्मित समान बेचने वाले दुकान एवं फूटपाथ पर अपना सामान बेचैन वाले कुम्हार समाज पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी शासन द्वारा निःशुल्क जगह उपलब्ध कराई जाए।
आखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ उज्जैन के जिला महामंत्री संदीप प्रजापति महाकाल द्वारा प्रदेश सरकार से इस बात को लेकर मांग की गई है कि पिछली सरकार में पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मिट्टी के दीपक एवं कुलिया और अन्य मिट्टी के बर्तन दीपावली पर फूटपाथ पर दुकान लगा कर बेचने वाले कुम्हार समाज के माटी शिल्पकार बंधुओ से नगर निगम द्वारा शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
जिस आदेश का पालन करते हुए उज्जैन सहित अन्य सभी जगह कुम्हार समाज बंधुओ से दीपावली पर शुल्क नहीं लिया गया था। इस वर्ष भी हम प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी से निवेदन करते हैं कि वह भी दीपावाली पर कुम्हार समाज बंधुओ से फुटपाथ पर दुकान लगाने पर निगम द्वारा जो शुल्क वसूली की जा रही है वह निशुल्क की जाए।
इस हेतु उज्जैन नगर निगम के प्रथम नागरिक महापौर श्री मुकेश टटवाल जी द्वारा भी विगतदिनों सम्माननीय मुख्यमंत्री जी को उज्जैन आगमन पर अवगत कराया गया एवं प्रजापति समाज की बात रखी इस हेतु समस्त समस्त समाज बंधु आपका धन्यवाद ज्ञापित करते है

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन