October 19, 2026

उत्सव के साथ पार्टी के प्रचार में जुटे सीएम

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिन से खरगौन और धार लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान वे शनिवार को भगोरिया उत्सव में शामिल हुए वहीं रविवार को भी वे भगोरिया उत्सव में शामिल होंगे। होली के इस उत्सवी माहौल के बीच वे पूरी ताकत के साथ अपनी पार्टी के मिशन 29 को पूरा करने में  जुटे हुए हैं। वे रविवार की सुबह नौ बजे से सक्रिय हैं और खरगौन लोकसभा क्षेत्र की बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख लोगों की बैठक ले रहे हैं।

इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल में हैं और अपने घर से ही वे प्रदेश भर में पार्टी उम्मीदवारों और संगठन के पदाधिकारियों से लगातार फीड बैक ले रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता होली के दिन सोमवार को घर-घर जाकर सभी को गुलाल लगाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में योगमाया मंदिर के पूजा अर्चना की और दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर अपने दिन की शुरूआत करने के बाद मुख्यमंत्री बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक समरसता बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे।  इस बैठक के बाद वे धार लोकसभा क्षेत्र की मनावर विधानसभा में अम्बिका आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  सेंधवा भी जाएंगे, जहां पर आयोजित हो रहे भगोरिया उत्सव में वे शामिल होंगे। इसके बाद वे शिरपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

You may have missed