उज्जैन
महाशिवरात्रि पर पूरा प्रदेश आज शिवमय हो गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जहां महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल और हाटकेश्वर मंदिर में पारद शिवलिंग की सपत्नीक पूजा-अर्चना की वहीं प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने भी पूरे प्रदेशभर में जगह-जगह शिव मंदिर, शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और प्रदेश के विकास की कामना की
महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर में संजय गुरु, आकाश गुरु, आशीष पुजारी ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन, संजय अग्रवाल, मुकेश पांचाल, मुकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सीएम हाटकेश्वर मंदिर भी पहुंचे वहां उन्होंने पारद शिवलिंग की पूजा-अर्चना की और महाप्रसादी वितरण किया। सीएम आज ही दोपहर में खजुराहों और बागेश्वर धाम भी जाएंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में परिवार सहित बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आमजनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल,नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र लोधी समेत अन्य सभी मंत्रियों ने भी शिवमंदिरों पर पूजा-अर्चना की।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू