भोपाल
222 करोड़ रुपए की लागत से कोलार सिक्सलेन निर्माण का काम गोल जोड़ से शुरू हो चुका है। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो यह सड़क मात्र 7 से 8 माह में बनाने का दावा किया जा रहा है। दरअसल एजेंसी ने गोल जोड़ के अलावा ऐसे तीन स्थान चिन्हित कर लिए जहां से भी काम शुरू किया जा सकता है, ताकि सड़क का निर्माण समय से पहले पूरा हो सके। हालांकि इस बीच अतिक्रमण हटाना चुनौती भरा है। इसमें ही करीबन एक से दो माह का समय लग सकता है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक दिन पहले इसका मुआयना भी किया।
सात चौराहे, लगेंगे सिग्नल
पूरे मार्ग में सात चौराहे बनाए जाएंगे। जहां ट्राफिक सिग्नल भी लगाए जाएंगे। जिसमें मुख्य रूप से कोलार तिराहे, चूना भट्टी चौराहा, मंदाकिनी चौराहा, बंजारी तिराहा, दानिश कुंज तिराहा, डीमार्ट चौराहा, हॉलीक्रस स्कूल और गोल जोड़ पर चौराहों को विकसित किया जाएगा।
सीएम शिवराज की घोषणा का असर
मंच से सीएम ने घोषणा करते हुए कहा था कि तय समय-सीमा में काम पूरा नहीं हुआ तो एक दिन लेट होने पर एक लाख रुपए का जुर्माना कंपनी
को भरना होगा। इस बीच अगर कंपनी समय से पहले काम पूरा कर देती है उसे तीन प्रतिशत बोनस भी दिया जाएगा। इसी की तर्ज पर काम जल्द से जल्द पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है।
सिक्सेलन 10 किमी खाली, 5 किमी बना चुनौती
सिक्सलेन की कुल लंबाई 15 किमी है। सर्वे में 10 किमी जगह पूरी तरह से खाली मिल चुकी है, यहां किसी प्रकार की कोई बाधा नजर नही आ रही हैं, यहां काम आसानी के साथ पूरा कर लिया जाएगा। शेष 5 किमी एरिया, रेसींडेंसियल और कार्मिर्शियल होने से दिक्कतें आ रही हैं। यहीं समय ज्यादा लगने की बात कही जा रही है। क्योंकि यहां बिल्डिंग से लेकर दुकानें आड़े आ रही हैं, जिन्हें हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू