नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार शाम 4 बजे कैबिनेट की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। कैबिनेट की बैठक सीएम आवास पर होगी। माना जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में दिल्ली में बिजली आपूर्ति पर सब्सिडी पर चर्चा हो सकती है। बैठक के बाद केजरीवाल सरकार इस मामले में कोई फैसला ले सकती है।
बिजली सब्सिडी के लिए 3,353 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की बैठक में अगले साल मिलने वाली बिजली सब्सिडी को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। हाल ही में दिल्ली सरकार का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री आतिशी ने भी बिजली सब्सिडी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि 24 घंटे मुफ्त बिजली देने के बावजूद दिल्ली की सभी बिजली कंपनियां मुनाफे में हैं। आगामी वित्त वर्ष के लिए बिजली क्षेत्र के लिए 3,353 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान