इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विश्व वेटलेंड दिवस पर इंदौर पहुंचे और सिरपुर में वर्ल्ड वेटलैंड डे के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां नगर निगम परिसर हाल का लोकार्पण भी उन्होंने किया।
वेटलैंड और मानव कल्याण को समर्पित वेटलैंड दिवस के आयोजन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने कहा कि वेटलैंड और मानव कल्याण के लिए के लिए यह दिवस समर्पित है। इसमें सरकार के साथ आमजनता की सहभागिता भी जरुरी है। विश्व वेटलैंड दिवस समारोह के बाद मुख्यमंत्री इंदौर में नगर निगम परिसर हाल का लोकार्पण भी कर रहे हैं। शाम को मुख्यमंत्री ने मंत्रालय के आला अफसरोंं की बैठक बुलाई है। इसमें वे अधिकारियों से केन्द्रीय बजट से मध्यप्रदेश को मिलने वाले फायदों को लेकर चर्चा करेंगे। शाम को मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर अमित राठौर से भी चर्चा करेंगे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान