भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भोपाल संभाग के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में अफसरों से भोपाल के वीआईपी रोड के चौड़ीकरण, विस्तार की कार्ययोजना की जानकारी लेंगे। साथ ही बीआरटीएस को हटाने के लिए अब तक क्या तैयारियां की गई हैं इस पर भी बात करेंगे।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में मुख्यमंत्री सबसे पहले संभाग के सभी जिलों में कानून व्यवस्था को लेकर बात करेंगे। इसमें रात्रि में 11 बजे मार्केट बंद कराने में आ रही दिक्कतों पर भी बात होगी। इसके बाद शाम को भोपाल संभाग के संभागीय विकास कार्यो की समीक्षा होगी। इसमें पीएम आवास योजना में नये आवास देने, पुराने रुके आवासों का निर्माण जल्दी कराने। दस जनवरी को संभाग की सभी लाड़ली बहनों के खातों में राशि डालने, गरीबों को नि:शुल्क राशन वितरण, महिला सशक्तिकरण सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बात होगी।
अपराध और हादसों पर लगाम का प्लान
निगरानी शुदा बदमाशों और आपराधिक मामलों में लिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक्शन प्लान पर भी चर्चा होगी। भोपाल में सड़क दुघटनाओं में कमी लाने के लिए और घायलों को त्वरित इलाज दिलाने के लिए व्यवस्थाओं पर भी बात होगी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर सीएम ने सुना पीएम का उद्बोधन, जनता से भी मिले
विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीसी के माध्यम से सुना और पालश होटल के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भरत संकल्प यात्रा में सभी जनप्रतिनिधियों से जुड़कर विकास कार्यो को गति देने का आग्रह किया। इसके अलावा सीएम निवास पहुंचे प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहले लोगों से भी मुलाकात की।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू