उज्जैन
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर बुधवार को उज्जैन आएंगे। वे यहां मुख्य रूप से नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा जाएंगे। भर्तृहरि गुफा के मठाधीश पीर योगी महंत रामनाथ महाराज के सान्निध्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री के महाकाल दर्शन का भी कार्यक्रम है और वे भैरवगढ़ रोड स्थित मां बगलामुखी धाम मंदिर में भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। पीर योगी महंत रामनाथ महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी हैं।
इसलिए उनका परंपरानुसार 101 बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष और मोतियों की मालाएं आदि से स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद उन्हें पीतल का त्रिशूल भेंट किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ गुरु गौरक्षनाथजी महाराज, राज भर्तृहरिजी, गोपीचंदजी महाराज की तपस्या स्थली के दर्शन करने जाएंगे। उत्तरप्रदेश की यात्रा के दौरान ही योगी पीर महंत रामनाथजी महाराज ने उन्हें उज्जैन आने का निमंत्रण दिया था। इसके पहले वे सिंहस्थ 2016 में भर्तृहरि गुफा आए थे और यहीं पर रुके थे।
आगमन से पूर्व सुरक्षा देखने आई एजेंसी
भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ महाराज ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के उज्जैन आगमन का कार्यक्रम प्रशासन के पास भी पहुंच चुका है, लेकिन नाथ संप्रदाय के मुख्यालय गोरखपुर से उनके उज्जैन आगमन की जानकारी स्थानीय मठ भर्तृहरि गुफा में पूर्व ही प्राप्त हो चुकी है। जेड प्लस सुरक्षा होने से मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा एजेंसी ने यहां पहुंचकर सुरक्षा का जिम्मा ले लिया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान