अमरवाड़ा
अमरवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा नगर पालिका के द्वारा आयोजित किए गए पट्टा वितरण कार्यक्रम में दो महिला पार्षदों के न बुलाए जाने पर जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान महिला पार्षद और उनके पति समेत अन्य अन्य समर्थको ने सीएमओ के साथ मारपीट कर दी और जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया। शिकायत के बाद अमरवाड़ा पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है।
दरअसल, शनिवार को अमरवाड़ा नगर पालिका में लाड़ली बहना सम्मेलन और पट्टा वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। पार्षद संतोषी वंशकार और दीपा सूर्यवंशी को कार्यक्रम का आमंत्रण नहीं दिया गया। जिसे लेकन उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान संतोषी वंशकार अपने पति दुर्गा वंशकार और दीपा वंशकार पति मुकेश सूर्यवंशी और स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गई। उनका कहना था कि उन्हें आमंत्रण नहीं दिया गया और यहां भेदभावपूर्ण तरीके से पट्टा वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने उन्हें समझाइश दी, तब धरना प्रदर्शन खत्म किया गया।
इससे पहले नगर पालिका के सीएमओ बाथम के साथ धक्का मुक्की भी की गई। उन्होंने पार्षद दीपा सूर्यवंशी संतोषी वंशकार, दुर्गा वंशकार , मुकेश सूर्यवंशी, दीपक चौधरी, अमन वंशकार और राम जी वर्मा समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान