रायपुर
राज्य सेवा परीक्षा वर्ष 2022 के परिणाम के आधार पर सहकारिता विभाग में चयनित अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। नियुक्त उम्मीदवार को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक तीन वर्ष की परिवीक्षावधि पर की गई है। सहकारिता निरीक्षक के पद पर जिनकी नियुक्ति की गई है, उनमें शशांक तिवारी को कोरबा, गरिमा शर्मा को जांजगीर-चांपा, नितिन अग्रवाल को दुर्ग, अभिषेक कुमार सिन्हा को रायपुर, रूकसार बानो को मुंगेली, समृद्धि ताम्रकार को महासमुंद, मुकेश कुमार गुप्ता को रायपुर, मनीष कुमार रात्रे को बिलासपुर, सतानंद पाटले को मुंगेली, नितेश कुमार भगत को अंबिकापुर, इन्द्र कुमार को कांकेर, विनायक सिंह को बस्तर, शैलजा खलखो को सूरजपुर, घनेन्द्र कुमार साव को जशपुर और देवव्रत भार्गव को जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही शामिल है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय