बीजापुर
कलेक्टर अनुराग पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव भोपालपटनम ब्लाक के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत वरदली एवं लिंगापुर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर बुनियादि सुविधाओं की जानकारी ली। वरदली के ग्रामीणों ने बुनियादि सुविधाओं की आवश्यकता से अवगत करवाया। गांव में बिजली, पेयजल, टावर जैसी समस्याओं की जानकारी कलेक्टर को दी और ग्रामीणों ने उनके समक्ष अन्य सुविधाओं की भी मांग की। तत्पश्चात् ग्राम पंचायत लिंगापुर का निरीक्षण किया मौके पर उपस्थित पटवारी, सचिव एवं सरपंच ने ग्राम पंचायत के संबंध में विस्तृत जानकारी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को दी।
कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने अनुविभागीय कार्यालय भोपालपटनम का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। पटवारी से सीमांकन, नामातंरण, बटवांरा संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उसे समय-सीमा में निराकृत करने की दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत लिंगापुर में इन्द्रावती नदी का भी जायजा लिया। ग्राम पंचायत लिंगापुर में इन्द्रावती नदी पर उतरने के लिए सीसी का रैम्प अप्रोच रोड़ एवं सीढ़ी बनायी गई है, जिसकी तारीफ कलेक्टर ने की और घाट एवं नदी को स्वच्छ रखने का निर्देश दिए। साथ ही भोपालपटनम के तहसील कार्यालय का भी अवलोकन कर तहसीलदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान भोपालपटनम एसडीएम यशवंत नाग सहित अन्य विभागीय अमला मौजूद थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय