डिंडौरी
कलेक्टर हर्ष सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं के 45 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका त्वरित निराकरण किया गया। जिन आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं हो पाया, उनके लिए आवेदकों को समय सीमा दी गई है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने समय सीमा में जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। आज जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मरावी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। साथ ही समस्त जनपद पंचायत के सीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।
जनसुनवाई में ग्राम मिंगड़ी ग्राम पंचायत देवरी माल के ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत कर पंचायत में पदस्थ मेट दानसिंह तेकाम पर कार्यों में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पद से हटाने की मांग की है। इसी प्रकार से ग्राम मुड़की में आंगनबाड़ी के गुणवत्ताहीन बाउंड्रीबाल निर्माण कराये जाने की शिकायत करते हुए ग्रामवासियों द्वारा बाउंड्रीबाल निर्माण की जांच कराये जाने की मांग की गई। ग्राम मोहदा निवासी आवेदक राजकुमार साहू ने आवदेन प्रस्तुत कर बताया कि उसके पैतृक जमीन को हल्का पटवारी द्वारा अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया गया है। राजकुमार ने रिकार्ड दुरूस्त कराने की मांग की। कलेक्टर हर्ष सिंह ने उक्त आवेदनों सहित सभी आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही हेतु विभाग प्रमुख को निर्देशित किए। उन्होंने कहा कि सभी जनसुनवाई के सभी आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को अवगत करायें।
जनसुनवाई में आज राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के मामले आये। उक्त विभागों से सम्बंधित पेयजल, भूमि सीमांकन, आवास मुद्दा, आहार अनुदान राशि, विवाह सहायता राशि, विद्युत कनेक्शन, लाड़ली बहना योजना की राशि आदि की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण किया गया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू