भोपाल
जवाहर बाल भवन में 14 नवंबर को बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों के लिये रंगोली एवं पुष्प सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया।
बाल भवन संगीत प्रभाग के बच्चों ने श्री विजय सप्रे के निर्देशन में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। नृत्य प्रभाग के बच्चों ने श्रीमती संघमित्रा तायवाड़े के निर्देशन में कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। आधुनिक अभिनय कला प्रभाग के बच्चों ने सुश्री संघरत्ना बनकर के निर्देशन में नाटक 'रीढ़ की हड्डी' का मंचन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किये गये एवं संचालक जवाहर बाल भवन श्रीमती शुभा वर्मा द्वारा बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी गई।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू