शहडोल
बांधवगढ व्दारा अपने कर्मचारियों के लिए इको सेंटर ताला में सामान्य स्वास्थ्य षिविर आयोजित किया गया जिसका निरीक्षण कमिश्नर बी एस जामोद, कलेक्टर शहडोल श्री तरुण भटनागर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उप संचालक बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व पी के वर्मा , डी एफ ओ विवेक सिंह सहित अन्य अधिकारियो ने किया । शिविर में इंदौर तथा उमरिया के डाक्टरों ने ओरल कैंसर, मुंह की बीमारियों,सिकल सेल, शुगर तथा ब्लेड प्रेसर की 305 लोगों ने जांच कराई। इसके साथ ही कर्मचारियों को ठंड के कपडे, उनके बच्चों को स्टेषनरी, ब्रष एवं टूथ पेस्ट की किट का वितरण किया गया।
शिविर में डब्ल्यू एल सी इंदौर के सुरेन्द्र बागढ़, दिनेश गवली, निखिल जैन, डॉ पल्लवी बझे, अर्चना झा, डॉ खान मोहम्मद खान, डॉक्टर अभिषेक, डॉक्टर अभेय जन स्वास्थ्य विशेषज उपस्थित रहे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान