भोपाल
राज्य शासन ने रतलाम नगरपालिक निगम आयुक्त अखिलेश गहरवार को गंभीर अनियमितता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने निलंबन संबंधी आदेश आज जारी कर दिये हैं।
आयुक्त अखिलेश गहरवार के खिलाफ पिछले कुछ समय से गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें प्रकाश में आयी थीं। जाँच प्रतिवेदन के अनुसार रतलाम में सिविल सेंटर के 22 प्लाटों की रजिस्ट्री विभिन्न व्यक्तियों के नाम कूटरचित तरीके से संपादित की गई थीं। उनके द्वारा रजिस्ट्री के पूर्व एमआईसी अथवा परिषद से सक्षम अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। इसके साथ ही जाँच प्रतिवेदन में अन्य गंभीर अनियमितताएँ भी सामने आयी हैं। निलंबन अवधि में आयुक्त गहरवार का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, उज्जैन निर्धारित किया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान