प्रभारी मंत्री ने नीमच में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एवं मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की समीक्षा की
नीमच
जल जीवन मिशन के तहत गांधीसागर से जिले के लिए स्वीकृत समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत हर घर नल से जल प्रदाय योजना का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, और कार्य समय सीमा में पूरा करवाएं। जल जीवन मिशन की योजना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यह बातप्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में गांधी सागर से नीमच जिले को जिले की समूह जल प्रदाय योजना के कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए कही।
बैठक में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा , सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक नीमच दिलीपसिह परिहार, विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिह चौहान, जिला पंचायत सदस्य, जनपद के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, नीमच नगरपालिका की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपडा, तथा कलेक्टर दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तौलानी, एडीएम सुश्री नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में प्रभारी मंत्री व्दारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनाकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होने निर्देश दिए कि 30 मई तक प्राप्त सभी आपत्तियों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सभी पात्र महिलाओं के ईकेवायसी आधारलिंककरवाये और बैंक खाते डीबीटी, इनबल्ड करवाएं जाए। जिससे कि 10 जून को सभी पात्र महिलाओं के खातें में भुगतान हो सके। बैठक में प्रभारी मंत्री व्दारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के सुझाव पर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत सभी 67 सेवाओं और योजनाओं की जानकारी का प्रकाशन समाचार पत्रों में करवाने और इससे संबंधित पोस्टर तैयार कर सभी पंचायतों में लगवाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विधायक मारू ने पुराने बंदोबस्त में त्रुटिपूर्ण नक्शे व राजस्व रिकार्ड को सुधारने का अभियान चलाने का सुझाव दिया। विधायक मारू ने कुकडेश्वर की जल प्रदाय योजना का कार्य 5 वर्ष में भी पूरा नहीं करने पर ठेकेदार को टर्मिनेट करने का सुझाव दिया। इस पर प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की कमेटी बनाकर जांच करवाने और दोषियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने की बात भी कही। मंत्री सखलेचा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी हितग्राही जमीन के अभाव में आवास से वंचित ना रहे। इसलिए सभी भूमिहीन आवासहीनो को आवास के लिए भूखण्ड का अधिकार पत्र प्रदान किया जाना चाहिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने जनसेवा अभियान के तहत किए जाने वाले नवाचारों के बारे में प्रजेंटेशन दिया।
प्रभारी मंत्री ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी नल जल योजनाओं को चेक करके उन्हें अविलंब चालू करवाया जाये। मंत्री सखलेचा ने कहा कि वर्ष 2029 तक सभी किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पाईप लाईन के जरिए पानी पहुचाया जायेगा। उन्होने डिकेन को जून माह में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की चमलेश्वर से व्यवस्था करने का भी सुझाव दिया।
बैठक में सर्व सम्मति से नीमच में मेडिकल कॉलेज का नाम मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुसार स्वर्गीय वीरेन्द्र कुमार सखलेचा के नाम पर करने, खडावदा स्कूल का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने तथा दडोली में निर्मित चोर कुईया तालाब का नाम अटल सागर के नाम से करने का निर्णय लिया गया। विधायक परिहार ने नीमच के ट्रामा सेंटर का नाम स्वर्गीय खुमानसिह शिवाजी के नाम पर करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होने नीमच में नाले के आसपास अतिक्रमण हटवाने और जल भराव से बचाव के लिए रिटेनिंग वॉल का निर्माण करवाने का सुझाव भी दिया। बैठक में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू