सीहोर में सड़क, आवास और स्वच्छता मिशन की गतिविधियों का किया निरीक्षण
भोपाल
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने गुरूवार को सीहोर जिले में सीहोर, आष्टा और कोठरी नगरों का दौरा कर स्वच्छ भारत मिशन की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कायाकल्प अभियान में निर्मित की जा रही सड़कों का मुआयना भी किया। आयुक्त ने आष्टा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी बीएलसी घटक अन्तर्गत निर्मित किए जा रहे आवासों में आवश्यक सुधार कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कोठरी नगर परिषद कार्यालय और पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी को परियोजना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने सीहोर में निर्माणाधीन एमआरएफ प्लांट का जायजा भी लिया। आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, संयुक्त संचालक सुरेश बेलिया, अधीक्षण यंत्री अलोक चौकसे, परियोजना प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह सहित संबंधित निकायों के अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पार्षद मौजूद रहे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन