भोपाल
कांग्रेस के राष्टÑीय अधिवेशन से पहले इंदौर और खंडवा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नेताओं ने लॉबिंग तेज कर दी है। गौरतलब है कि जनवरी में जिला अध्यक्षों की कांग्रेस ने नियुक्ति की थी, इसके बाद इंदौर शहर जिला अध्यक्ष अरविंद बागड़ी और फिर बाद में खंडवा शहर अध्यक्ष मोहन दाकसे और ग्रामीण के जिला अध्यक्ष मनोज भारत्कर की नियुक्तियों को होल्ड कर दिया गया था।
कांग्रेस के रायपुर में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे अधिवेशन में प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। इसके चलते इंदौर और खंडवा के नेताओं को उम्मीद है कि अधिवेशन से पहले कांग्रेस इन दोनों जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है और उन्हें अधिवेशन में जाने का मौका मिल सकता है। इसके चलते दोनों शहरों के कुछ नेता जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सक्रिय हो गए हैं। पिछले दिनों इंदौर के कुछ नेता दिल्ली भी गए थे।
जबकि खंडवा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति होल्ड करने के बाद से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के तेवर कुछ नेताओं को लेकर तीखे हो गए थे। अरुण यादव की नाराजगी दूर करने के लिए फिर से उनके समर्थकों में से ही खंडवा शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष की कमान दी जा सकती है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू