भोपाल
प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर आज से नामांकन दाखिल होना शुरू हो गए है और कांग्रेस इनमें से आधी सीटों पर अब तक उम्मीदवारों का चयन नहीं कर सकी है। अब गुरुवार को पार्टी इन सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कर सकती है। दरअसल मंगलवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में थी, लेकिन इस बैठक में मध्य प्रदेश को लेकर चर्चा नहीं हो सकी।
अब गुरुवार को समिति की बैठक में मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों चयन को लेकर चर्चा होगी। प्रदेश में प्रथम चरण में छह सीटों पर मतदान होना है। इसमें सीधी, मंडला, छिंदवाड़ा, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट की सीटें शामिल हैं। इसमें से तीन सीट शहडोल, जबलपुर और बालाघाट पर प्रत्याशियों के नाम का एलान अभी नहीं हुआ है। दूसरे से चौथे चरण की 15 सीटों पर भी इस बैठक में विचार हो सकता है।
एमपी की बैठक में राहुल रह सकते हैं मौजूद
ऐसा माना जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जब मध्य प्रदेश को लेकर चर्चा होगी, उस दौरान राहुल गांधी इसमें मौजूद रह सकते हैं। यह भी चर्चा है कि राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के चुनाव लड़ाना चाहते हैं, लेकिन ये नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पिछले एक सप्ताह से वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर अधिकतर सीटों पर एक नाम तय किए हैं। जिसमें किसी भी बड़े नेता का नाम नहीं हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू