मुरैना
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को मुरैना पहुंचे। यहां पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा दो मार्च को आने वाली है। राहुल गांधी की यात्राओं की तैयारियों को लेकर पटवारी ने मंगलवार से दौरे करना शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में वे मंगलवार को मुरैना पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी की यात्रा का दो मार्च को दोपहर में ध्वजा सौपने का समारोह का आयोजन होगा। यह समारोह जेबी ढाबा पिपरई में होगा। इसके बाद मुरैना में रोड शो होगा। रोड शो ब्रिज के पास से शुरु होगा।
इन आयोजन की तैयारियों को लेकर पटवारी ने पहले पिपरई में जाकर वह जगह देखी जहां पर ध्वज सौंपने का कार्यक्रम होना है। इसके बाद वे वहां पहुंचे, जहां से रोड शो शुरू होना है। इसके बाद उन्होंने यहां पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा करेंगे। जिला संगठन से लेकर मंडलम-सेक्टर तक के सभी पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया। बैठक में यह किया गया है राहुल गांधी का रोड शो ऐतिहासिक यहां पर होगा। जिसमें जिले भर के लाखों लोग शामिल रहेंगे। इसमें आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाए, ताकि कांग्रेस का संदेश आम जन तक पहुंच सके। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन से भी लगातार संपर्क में रहने की जिले के कुछ पदाधिकारियों की पटवारी ने जिम्मेदारी दी है।
एमपी में कर्ज, क्राइम और करप्शन: जीतू
पटवारी ने ग्वालियर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में इन दिनों तीन ‘क ’ चल रहे हैं। कर्ज, क्राइम और करप्शन। प्रदेश सरकार को बाबा महाकाल सद्बुद्धि दें, ताकि इन तीनों ‘क ’ कम हो जाएं। प्रदेश सरकार को 100 दिन होने वाले हैं, लेकिन सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू