नई दिल्ली.
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के सभी दावों को खारिज कर दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। ‘आप के साथ गठबंधन के बारे में हुड्डा ने कहा, हमारा समाजवादी पार्टी के साथ भी गठबंधन है, लेकिन यह केंद्रीय स्तर पर है, राज्य आधारित नहीं है।
हरियाणा में हमारा कोई गठबंधन नहीं है। कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने में पूरी तरह सक्षम है। आगामी चुनावों के लिए इनेलो-बसपा गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए हुड्डा ने कहा, लोकसभा के नतीजों ने साफतौर पर दिखा दिया है कि मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है, जिसमें वोट काटने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। हुड्डा ने यह भी स्पष्ट किया कि वह रिटायर नहीं हुए हैं। राज्य में आगामी चुनाव लड़ेंगे।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन