भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष की बधाई दी और नारी शक्ति के कांग्रेस के नजरिए पर तंज कसते हुए कहा कि यह 'शक्ति' का ही प्रताप है कि कांग्रेस के नेता अपने घरों में ही घिर गए हैं।
पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शक्ति का जिक्र करते हुए विवादित टिप्पणी की थी और उस पर भाजपा हमलावर हो गई थी।
मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि शक्ति का प्रताप है कि बड़े-बड़े दिग्गज अपने-अपने घर से, लोकसभा क्षेत्र से नहीं निकल पा रहे हैं, अपने क्षेत्र में ही सीमित हो गए हैं।
यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को हो रहे बालाघाट के प्रवास की चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव अभियान में मोदी की उपस्थिति प्रदेश को नई ताकत, संबल, ऊर्जा देगी। जिस प्रकार से पूरा देश और प्रदेश मोदीमय हुआ है, उसी कड़ी में मध्यप्रदेश और जोर शोर से अपने अभियान में लगेगा।
मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा, शक्ति का यह पर्व, नवरात्रि के पावन पर्व पर हम सब कामना करें। सब जानते हैं शक्ति के मामले में, खासकर महिलाओं के मामले में कांग्रेस की दृष्टि और कांग्रेस की भाषा क्या होती है।
आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने का जिक्र करते हुए सीएम यादव ने कहा कि बदलते दौर में जिस प्रकार से हमारे आदिवासी अंचल से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री ने मौका दिया है, ऐसे उदाहरण से ही जनता में, सभी वर्गों में विश्वास खड़ा होता है। इसलिए मोदी के बारे में कहा जाता है कि मोदी है तो मुमकिन है। वास्तव में ये उसके प्रतिमान हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू