रायपुर
छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद आगामी समय में उपचुनाव होना है. कांग्रेस और भाजपा किसे अपना उम्मीदवार बनाएं, इस पर भी चर्चा तेज है. इस बीच पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया के बयान के बाद राजनीतिक सरगरमी भी तेज हो गई हैं. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि कौन सा कैंडिडेट उतारे, इस पर कांग्रेस सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सलाह लेगी.
दरअसल, रायपुर दक्षिण से कौन सा कैंडिडेट उतारे इस पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि इस पर कांग्रेस सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सलाह लेगी. बृजमोहन अग्रवाल दुखी हैं, उन्हें केंद्र में मंत्री नहीं बनाया गया, इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा.
रायपुर दक्षिण से लगातार 8 बार विधायक का चुनाव जीत चुके बृजमोहन अग्रवाल के पास साय सरकार में शिक्षा के साथ संस्कृति और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी थी. अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से राजनीति में सक्रिय विधायक के तौर पर लंबे समय तक रायपुर दक्षिण की जनता का प्रतिनिधित्व करते रहे बृजमोहन अग्रवाल अब पूरे रायपुर का प्रतिनिधित्व लोकसभा में करेंगे.
बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को बड़े वोटों के अंतर से हराया है. बृजमोहन अग्रवाल ने 1050351 और विकास उपाध्याय ने 475066 वोट हासिल किए. इस तरह बृजमोहन 5 लाख 75 हजार 285 मतों से विजयी हुए.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय