नई दिल्ली
कल तक दिल्ली में साथ में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के रास्ते हुए एक बार फिर अलग हो गए है. लोकसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियों को दिल्ली में मिली करारी हार के बाद एक बार फिर एक दूसरे के खिलाफ हो गए हैं.
आम आदमी पार्टी में इसका जवाब विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला करके किया तो वहीं कांग्रेस ने पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी को को घेर कर यह साफ कर दिया कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी.
AAP के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन
आज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के खिलाफ करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है. गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से गर्मी का पारा जिस तरीके से बढ़ रहा है उसने दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत बढ़ा दी है. आलम यह है कि कई इलाकों टैंकर से पानी की सप्लाई हो रही है. लेकिन टैंकर टाइम पर ना आने के कारण लोग खासी परेशान है. पानी की कलर पर सरकार बीजेपी के निशाने पर तो थी ही लेकिन अब कांग्रेस के भी नेता आ गई है.
कांग्रेस का यह प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे शुरू होगा युसूफ सराय गोविंदपुरी और दिल्ली के लगभग 280 ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.
बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
पानी की किल्लत को लेकर आप के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान करने के साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस पर चुटकी ली. दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के विरूद्ध प्रदर्शन की घोषणा करते देख दिल्ली वालों को ऐसा लग रहा है मानों नौ सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली.
प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की दिल्ली वाले हैरान हैं की जो कांग्रेस अभी दस दिन पहले आम आदमी पार्टी से जय एवं वीरू जैसी दोस्ती का दम भर रही थी आज उसे उसी आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार नज़र आ रहा है.
बीजेपी ने कहा है की कांग्रेस नेता अब जितना मर्जी आम आदमी पार्टी के विरोध का नाटक कर लें पर अब दिल्ली एवं देश की जनता जिस तरह "आप" के भ्रष्टाचार के पापों को माफ नही करेगी उसी तरह कांग्रेस नेताओं की मौकापरस्ती को भी माफ नही करेगी.

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल