उपभोक्ता संतुष्टि और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मुख्य लक्ष्य : ऊर्जा मंत्री
ऊर्जा मंत्री तोमर ने पूजा-अर्चना कर किया पदभार ग्रहण
भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि, गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति और बिजली उत्पादन में वृद्धि करना हमारा मुख्य लक्ष्य है।
मंत्री तोमर ने कहा कि प्रशासनिक खर्चे कम करके बिजली दरों को नियंत्रित करने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस के लिये की जाने वाली बिजली कटौती में पानी के सप्लाई के समय का ध्यान रखा जायेगा। मंत्री तोमर ने बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बिजली की बचत करें और समय पर बिजली बिल का भुगतान करें। इससे विद्युत कंपनियों की देनदारी कम होगी, जिससे बिजली की दरें बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस दौरान प्रमुख सचिव संजय दुबे, ओएसडी ऊर्जा विभाग विजय गौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मंत्री पटेल और राज्यमंत्री पटेल ने भेंट की
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने भी क्षेत्र के लोगों के साथ सौजन्य भेंट की।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू