October 20, 2026

दही का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद, बनाये लस्सी

गर्मी के दिनों में दही का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि पाचन भी दुरुस्त रहता है। दही से बनी लस्सी का मजा इस मौसम में ही सबसे ज्यादा आता है। चलिए आज आपको इसे बनाने की एक शानदार रेसिपी बताते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी दोगुना फायदा देगी।

सामग्री :

    दही – 1/2 किलो
    चीनी – 1/2 कप
    दूध – 1 कप
    टूटी फ्रूटी – 1 टी स्पून
    मलाई – 2 टी स्पून
    काजू-बादाम – जरूरत के मुताबिक
    आइस क्यूब्स – जरूरत के मुताबिक

विधि :

    दही की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले इसे कुछ देर फ्रिज में ठंडा होमे के लिए रख दें।
    इसके बाद इसे एक बर्तन में निकालकर मथनी की मदद से मथ लें।
    फिर इसमें चीनी डालकर अच्छे से घुल जाने तक मिला लें।
    इसके बाद मथे हुए इस दही में ठंडा दूध डालें और एक बार फिर इसे थोड़ा फेंट लें।
    दही स्मूथ हो जाए, तो लस्सी को सर्विंग गिलास में निकालें और ऊपर से आइस क्यूब्स डालें।
    इसके बाद लस्सी पर ताजा मलाई डालें और फिर बारीक कटे काजू-बादाम और टूटी-फ्रूटी से गार्निश करें।
    बस तैयार है आपकी शानदार लस्सी। ठंडा-ठंडा ही इसका लुत्फ उठाएं।

 

You may have missed