कटनी
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ठेकेदारी करने वाले एक महाराष्ट्र के ठेकेदार की निर्मम हत्या करने के बाद उसके शव को बरही थाना क्षेत्र के ग्राम ओबरा में साढ़े 3 फीट गहरे गड्ढे में दफनाए जाने की घटना प्रकाश में आई है। 2 दिन से लापता ठेकेदार की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जांच में जुटी एनकेजे पुलिस ने जब संदेहियों से पूछताछ शुरू की तो जघन्य हत्याकांड का खुलासा हुआ। संदेहियों के बताएं अनुसार पुलिस ने ठेकेदार के शव को बरामद कर लिया है।
विश्वास सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जल जीवन मिशन में ठेकेदारी करने वाला ठेकेदार शिवरतन ठाकरे 37 वर्ष निवासी महाराष्ट्र 2 दिन पहले अचानक लापता हो गया था। ठेकेदार के लापता हो जाने के बाद उसकी गुमशुदगी एनकेजे थाने में दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है कि मामले की जांच करते हुए पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले जिसके चलते बरही क्षेत्र निवासी युवकों पर उन्हें संदेह हुआ। संदेहियों को पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने जुर्म कबूला और वारदात से पर्दा उठा। आरोपी बरही थाना क्षेत्र के रहने वाले है तथा पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने ठेकेदार शिवरतन ठाकरे 37 वर्ष निवासी महाराष्ट्र की हत्या कर दी थी।
सुरकी टैंक क्षेत्र में ठेकेदार की हत्या कर शव को वाहन में लादकर उबरा ले गए और वहां साढ़े 3 फिट नीचे जमीन में शव को दफन कर दिया था। पुलिस ने मृतक का शव बरामद करते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान