भोपाल
जो बांटे दारू, साड़ी, उनको कभी ना देंगे वोट, लालच देकर वोट जो मांगे भ्रष्टाचार करेगा आगे। इसी तरह के रोचक डेढ़ दर्जन से अधिक संदेशों तारों से प्रदेश की 4526 प्राथमिक सहकारी समितियां, 38 जिला सहकारी बैंक और उनके अंतर्गत काम करने वाले वाली बैंक शाखाएं मतदाताओं को रोचक संदेशों के जरिए विधानसभा चुनावों के लिए जागरुक कर रहे हैं।
सहकारिता आयुक्त आलोक कुमार सिंह ने मध्य प्रदेश विधानसभा आम चुनाव 2023 के प्रचार प्रसार करने के लिए प्रदेश के सभी संयुक्त आयुक्त और सहायक आयुक्त प्रबंध संचालक सीट्स सहकारी संस्थाएं और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नागरिक बैंक को निर्देश जारी किए थे। प्रदेश में 4526 प्राथमिक सहकारी संस्थाएं 38 जिला सहकारी बैंक नागरिक बैंक और शीर्ष सहकारी संस्थाएं उनके कार्यालय से किए जाने वाले पत्राचार में भेजे जाने वाले लिफाफों पर मतदाता जागरूकता संदेश अंकित किए जा रहे हैं। प्रदेश की सभी सहकारी समितियां के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पंपलेट बांटे जा रहे हैं और बैनर लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
डेढ़ दर्जन से अधिक संदेश तैयार
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सहकारिता विभाग में डेढ़ दर्जन से अधिक संदेश तैयार किए हैं। इनमें जो संदेश है वह बड़े प्रभावी तरीके से मतदाताओं को जागरुक कर रहे हैं। न जाति पर न धर्म पर बटन दबेगा कर्म पर, हर मतदाता जिम्मेदार डाले वोट सभी नरनार, वोटर लिस्ट में नाम लिखाएं, वोटर कार्ड सभी बनवाएं। जो विकास के काम करेगा वोट उन्हीं के नाम करेंगे। सबकी सुने, सबको जाने निर्णय अपने मत का माने ,सही व्यक्ति को हम चुनेंगे विकास में भागीदार बनेंगे। बहकावे में कभी ना आना सोच समझकर बटन दबाना। लोकतंत्र का यह आधार वोट ना कोई हो बेकार जैसे संदेश मतदाताओं तक पहुंचाये जा रहे हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू