October 21, 2026

मौजूदा सत्र के बाद पद छोड़ देंगे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले

मेलबर्न
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने मंगलवार को कहा कि वह मौजूदा सत्र (2024-2025) के आखिर में अपना पद छोड़ देंगे। वह पिछले पांच साल से इस पद पर हैं। पिछले 13 वर्षों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जुड़े हॉकले ने 2020 में केविन रॉबर्टस के त्यागपत्र के बाद मुख्य कार्यकारी का पद संभाला था।

हॉकले ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान में कहा, ‘‘यह फैसला करना मुश्किल था लेकिन इन गर्मियों में शानदार क्रिकेट सत्र के वादे और अपनी पांच वर्ष की रणनीतिक योजना को आगे बढ़ाने के बाद नई चुनौती को स्वीकार करने का यह सही समय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी पद छोड़ना सही नहीं है क्योंकि मेरा पूरा ध्यान आगामी सत्र और बोर्ड में सुचारू तरीके से बदलाव करने में मदद करने पर लगा है।’’

 

You may have missed