उज्जैन
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने IPL शुरू होने से पहले शनिवार को महाकाल के दर्शन किए। वे पत्नी तान्या वाधवा के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे।
महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना वीआईपी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है. भगवान महाकाल दक्षिणमुखी होने के कारण सभी भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं. पिछले साल इंदौर में मैच खेलने आई भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए थे. इसके अलावा भी कई क्रिकेटर समय-समय पर बाबा महाकाल की पूजा अर्चना करने आते हैं. क्रिकेटर विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का के साथ भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं.
बाबा महाकाल के दर्शन के बाद क्या बोले उमेश यादव
शनिवार प्रातः काल भगवान महाकाल की भस्म आरती में सम्मिलित होने के लिए क्रिकेटर उमेश यादव अपनी पत्नी के साथ भगवान महाकाल के मंदिर पहुंचे. उमेश यादव ने भगवान महाकाल का पूजन पाठ व अभिषेक करने के बाद मीडिया से कहा "भगवान महाकाल की जय हो.. जयश्री महाकाल. भगवान महाकाल मंदिर आकर बड़ा अच्छा लगा. यहां पुजारी ने अच्छे से दर्शन कराए और पूजन पाठ कराया." बता दें कि उमेश यादव इंदौर में हुए मैच के दौरान 2023 में भी भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे.
क्रिकेटर उमेश यादव भगवान महाकाल के दर पर
गौरतलब है कि भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए आम लोगों के अलावा सेलिब्रिटी भी लगातार आते हैं. फिल्मी दुनिया के सितारे यहां हाजिरी लगाते हैं. अगर इंदौर के आसपास फिल्म की शूटिंग होती है तो फिल्म की पूरी यूनिट महाकाल बाबा के दर्शन को आती है. यहां पर नेताओं का भी लगातार आना लगा रहता है. देश के सभी राज्यों के नेताओ के आस्था का केंद्र महाकालेश्वर मंदिर है. खास बात ये है कि कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं जो लगातार बाबा महाकाल के दर्शन को आते हैं.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू