इंदौर
देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर शारजाह से आ रहे एक यात्री के पास तस्करी कर लाया जा रहा सोना बरामद किया है। शारजाह से आई एयर इंडिया की फ्ललाइट नंबर आइएक्स 256 से उतरे यात्री मोहम्मद आरिफ गामा शेख पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई की है। यात्री मुंबई का निवासी है। कस्टम अधिकारियों के अनुसार वह मोबाइल के चार्जर के अंदर सोना छुपाकर लाया था।
गोपनीय सूचना और संदेह के आधार पर कस्टम के अधिकारियों ने यात्री को इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रोका और जांच की। उसके पास से विदेश में बना एक लैपटाप और दो आइफोन भी बरामद हुए। उसने अपने मोबाइल चार्जर और एयरपाड के भीतर सोना छुपाया था।
सोने को अधिकारियों की नजरों से बचाने के लिए उस पर रोडियम की पालिश की हुई थी। इससे सोने का रंग बदलकर निकल के समान हो गया था। खास बात है कि एयरपाड जिनमें सोना छुपाया था वे चालू हालत में थे।
इससे कस्टम को शक है कि यात्री का संबंध तस्करी से जुड़ी किसी प्रशिक्षित और संगठित गैंग से है। फिलहाल कस्टम विभाग ने 80.29 ग्राम सोने के साथ इलैक्ट्रानिक उपकरण जब्त कर यात्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान