लखनऊ
लखनऊ में चौक की गाजी मण्डी में रविवार सुबह एक मकान में खाना बनाते वक्त सिलेण्डर में ब्लास्ट होने से दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। मलबे में परिवार के चार सदस्य फंस गए। जिन्हें पड़ोसियों ने किसी तरह से बाहर निकाला। तीन को निजी अस्पताल और एक को केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
गाजी मण्डी निवासी प्रापर्टी डीलर गुलाब कश्यप के मुताबिक सुबह करीब 11.15 बजे भाई सुरेश की पत्नी पिंकी कश्यप रसोई घर में खाना बना रही थीं। तभी सिलेण्डर में ब्लास्ट हो गया। उस वक्त घर में राजकुमार कश्यप, पिंकी, एक वर्षीय विदिशा और जगदीश कश्यप मकान में थे। जो मलबे के ढेर में दब गए। धमाके की आवाज सुन कर पड़ोसी भी दहल गए। दो मंजिला पुरान मकान ढहने से चारों तरफ धुएं का गुबार था। जिसके छटने पर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर चौक फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। हादसे में घायल राजकुामर, पिंकी, विदिशा और जगदीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती पड़ताल में गैस सिलेण्डर में लीकेज की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया