धार
गोवंश तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया था, आज पुलिस थाना डही द्वारा मुखबिर सूचना पर राजगढ़ तरफ से गोवंश भरकर ला रही पिकअप क्रमांक एमपी 09 जी ई 6043 के चालक बिलाम पिता अमर सिंह भिड़े निवासी बड़ी बाबली पटेल पुरा को पकड़ा उसके वाहन में सात केडे निर्दयता पूर्वक ठूसठूस कर भरे मिले, कुछ ही देर बाद पिकअप क्रमांक एमपी 09 जीएफ 4881 के चालक देवी सिंह पिता चमारिया जमरा निवासी बड़ी बाबली को रोका उसके वाहन में 4 केडे निर्दयता पूर्वक ठोस ठोस कर भरे मिले गोवंश के बारे में पूछताछ करते कुलवट नर्मदा नदी के रास्ते महाराष्ट्र बूचड़खाने ले जाना बताया आरोपियों का कृत्य धारा 11(घ), 4,6,9 गोवंश प्रतिषेध अधिनियम का पाए जाने से मौके पर दोनों वाहन जप्त कर कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान