भोपाल
राजधानी में फिर हवा के रूख बदलने से सुबह ठंडक का आलम हो गया है। शहर में अब मिला-जुला मौसम चल रहा है। दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होता है जकि सुबह और शाम को ठंडक बरकरार रहती है। बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब एक बार प्रदेश का मौसम बदल गया है। सुबह और रात के वक्त चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड का एहसास बना हुआ है तो वहीं दिन में सूरज की तपन बढ़ने से गर्मी महसूस होने लगी है। जिसके कारण इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसके प्रभाव से एक बार फिर प्रदेश का मौसम बिगड़ सकता है और बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।
आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक हाल ही जम्मू कश्मीर में आया पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होकर आगे बढ़ चुका है जिसके कारण फिलहाल मौसम में किसी भी प्रकार के परिवर्तन के आसार आगामी दो-तीन दिनों तक नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन 10 से 11 मार्च के आसपास हिमालय में एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जो 13 मार्च से स्पीड पकड़ेगा और इसके असर से एक बार फिर प्रदेश का मौसम बिगड़ सकता है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू