धमतरी/बालोद.
गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहन गांव में बोरे में बंद महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का नाम छोटी पत्नी रामखिलावन साहू बताया जा रहा है। वह ग्राम रमतरा की रहने वाली थी। सीएसपी राजेश बागड़े ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तितुरगाहन के पास बोरे में कोई लाश फेंक गया है। ग्रामीणों की मौजूदगी में बोरे को खोलने पर महिला की लाश का शिनाख्त हो पाई है।
पुलिस अधिकारी राजेश बागड़े ने बताया कि महिला के शिनाख्त होने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई, तब पता चला कि महिला कल धमतरी जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह तब से लापता थी और आज सड़क के किनारे बोरे में उसकी लाश मिली है। पुलिस द्वारा महिला के परिजनों सहित सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
रामखिलावन की थी दूसरी पत्नी
छोटी साहू रामखिलावन की दूसरी पत्नी थी। धमतरी जाने के बाद वो किसे मिली या आसपास थी वो जांच के बाद पता चल पाएगा। हत्या के इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, महिला के सभी संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ और खोज भी की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय