दिल्ली.
दिल्ली में एक लड़की के छत से गिरने का मामला सामने आया है। बीती रात ट्रामा सेंटर को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन इलाके में एक 17 साल की लड़की को उसके पिता ने ट्रामा सेंटर में भर्ती किया है। जो हरफूल सिंह बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे गिर गई थी। सूचना मिलने पर आईओ और एसएचओ पहुंचे।
जहां घटना वाली जगह पर खून पड़ा हुआ था और घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। क्राइम टीम ने घटनास्थल की जांच की। अभी तक की जांच में किसी भी तरह की किसी गड़बड़ी की जानकारी सामने नहीं आई है। आगे की जांच जारी है। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। लेकिन स्थिर है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान