नई दिल्ली
होली पर दिल्ली में मेट्रो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि होली के त्योहार के दिन यानी 25 मार्च को मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से होगी शुरू होगी।
डीएमआरसी की सूचना के मुताबिक, मेट्रो ट्रेन सेवा होली के दिन दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी। यानी होली के दिन 25 मार्च को दोपहर तक मेट्रो किसी भी लाइन पर नहीं चलेगी। रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी सेवा उपलब्ध नहीं होगी। मेट्रो ट्रेन सेवा टर्मिनल से 2.30 बजे प्रारंभ होगी। इसके बाद वो सामान्य परिचालन शुरू करेगी।
होली के दिन वैसे तो सार्वजनिक अवकाश रहेगा ऐसे में रंग लगे और गीले कपड़े पहनकर होली खेलने से भी मेट्रो की सीटों पर रंग लग जाता है। कई बार तो मेट्रो के अंदर भी हुड़दंग देखने को मिलती है जिसके चलते मेट्रो सेवाएं दोपहर बाद शुरू की जाती हैं.
इसके साथ ही होली को देखते हुए 25 मार्च को लखनऊ मेट्रो ने भी टाइमिंग बदली है। मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह के वक्त बंद रहेंगी. CCS AIRPORT मेट्रो स्टेशन से लेकर मुंशी पुलिया के बीच मेट्रो दोपहर 2.30 बजे से चलेगी. यह मेट्रो सेवा रात के 10 बजे तक चलेगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान