नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पार्टी ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद करते हुए 4 करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद की है। इसमें एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स उत्तम नगर से पकड़ी गई है। एक घर से तकरीबन 7 हजार ड्रग्स की गोलियां MDMA क्वालिटी में (6790 गोलियां) बरामद हुईं, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट वैल्यू 4 करोड़ है।
आरोपी चुकू ने बताया कि उसका साथी भी है, जो उसके साथ ड्रग्स सप्लाई में शामिल है। वहीं, अहमदाबाद में 1 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार हुआ है। क्राइम ब्रांच ने 40 जिंदा कारतूस समेत 18 लाख जब्त किए हैं। 1.23 किलोग्राम एमडी से ज्यादा ड्रग्स है।

More Stories
संजय की जगह राहुल हिमालियन होंगे अब आईआरसीटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल