नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस के एक उप-निरीक्षक ने पूर्वी दिल्ली में अपने फ्लैट में कथित तौर पर पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तेलंगाना निवासी के. गणेश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में यहां मधुर विहार पुलिस थाने में तैनात थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में लगभग दो बजे एसआई के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को फोन किया और कहा कि अधिकारी उनकी कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं।''
अधिकारी ने कहा कि इससे संदेह पैदा हुआ और स्थानीय पुलिस मधुर विहार स्थित गणेश के फ्लैट पर पहुंची। उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट अंदर से बंद पाया गया, जिसके बाद पुलिस टीम इमारत की पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी पर चढ़ी। अधिकारी ने बताया कि शीशे से झांकने पर पुलिसकर्मियों ने देखा कि गणेश अंदर मृत अवस्था में पड़े हुए हैं और उनके नजदीक पिस्तौल पड़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि एसआई ने आत्महत्या कर ली।'' अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले में आगे की जांच जारी है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया