भोपाल: 11 दिसंबर 2024
भोपाल शिक्षा विभाग ने बड़ी हुई ठंड को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों को देर से खुलने के आदेश दिए। अब यानी 12 दिसंबर 2024 से सभी विद्यालयों का समय सुबह 9 बजे के बाद होगा कोई भी स्कूल अब 9 बजे के पहले बच्चों को नहीं बुला सकता। आदेश की कॉपी इस समाचार के साथ संलग्न है।
भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए और आदेश जारी करने का निर्देश दिया। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल ने आदेश जारी किया जिसमें सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे खोलने के निर्देश दिए गए हैं और साथ ही कहा गया कि जो भी परीक्षा या अन्य कोई शिक्षा संबंधी कार्य है वो यथावत करवाए जाएं।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन